फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने मारी बाइक में टक्कर, दोनों पक्षों में चले बेल्ट

विज्ञापन
जीटी रोड पर सदर तहसील के निकट दुर्घटना के बाद टेंपो चालक से मारपीट करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड सदर तहसील के निकट बाइक में टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। नाराज बाइक चालक ने टेंपो चालक की पिटाई कर दी। आक्रोशित टेंपो चालक ने भी मोर्चा ले लिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर बेल्ट और लात-घूंसे चले। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। बाद में लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 बुधवार की दोपहर शहर के मोहल्ला देविन टोला निवासी लाला सविता अपने एक साथी को बाइक पर बैठा कर जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग की ओर जा रहा था। इसी बीच कन्नौज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक जीटी रोड पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवकों के मामूली चोटे आईं। नाराज बाइक चालकों ने टेंपो चालक से मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। तभी कुछ लोग टेंपो चालक की ओर से मौके पर आ गए। पहले तो बीच बचाव का प्रयास किया गया, जब मामला नहीं निपटा तो दोनों ओर से एक दूसरे पर बेल्टों से मारपीट शुरू हो गई। बीस मिनट तक हुई मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। इसी बीच कुछ लोग मौके पर पहुंचे। एक दूसरे को पकड़ कर किसी तरह मारपीट को शांत कराया। इसके बाद जीटी रोड पर लगा जाम खुला। मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें