फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन से घर में घुसकर नगदी, जेवर किए चोरी

Sun, 29 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
टूटी अलमारी देखते लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के पचोर चौकी के गांव सतौरा में शनिवार रात आंगन से घर में घुसकर चोर नगदी और जेवर चुरा ले गए। बच्चों के साथ महिला घर में सो रही थी। सतौरा गांव निवासी जलीस खान अपनी मां की आंख का इलाज कराने अलीगढ़ गए थे। घर में पत्नी और बच्चे अकेले थे। शनिवार की रात पत्नी मुख्य गेट का दरवाजा बंद कर बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। रात में कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए।
विज्ञापन


चोरों ने सेफ में रखे 47 हजार रुपये के साथ 65 ग्राम सोने के जेवरात, 600 ग्राम चांदी के जेवर सहित लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण व उसके देवर तौफीक ने चौकी पचोर को सूचना दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें