फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में भाई की हत्या कर शव फेंका

Mon, 16 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान बेचने का विरोध करने पर युवक ने अपने भाई की गला दबा  कर हत्या करने के बाद उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया। युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने दो अन्य भाइयों के खिलाफ तहरीर भी दे दी। शक पर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपने भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। कोतवाली पुलिस ने मृतक के तीन भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला विजय नगर निवासी राजू कठेरिया (35) पुत्र छविनाथ कठेरिया का शव सोमवार सुबह  गांव के पास मिला। घटना के काफी समय बाद तक मृतक के परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मकान का विवाद सामने आया। मृतक के भाई रामू कठेरिया ने पुलिस को बताया उसके पांच भाई हैं। विजय नगर स्थित निर्माणाधीन मकान को राजू बेचना चाहता था, जबकि अन्य चार भाई इसका विरोध कर रहे थे।

रविवार देर रात उसने राजू को शराब पिलाने के बाद अंगौछे की मदद से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रामू कठेरिया ने बताया वह राजू की हत्या करने के बाद अपने अन्य भाइयों को मामले में फंसा देना चाहता था। कोतवाल अशोकधर पांडेय ने बताया पहले आरोपी रामू की तहरीर पर उसके भाई कल्लू व लल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था । अब वादी रामू के जुल्म का इकबाल कर लेने से मामला बदल गया है। अब रामू कठेरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर हत्या की सूचना  पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी अमरीष कुमार भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होने मृतक के सभी भाइयों से पूछताछ की। एसपी ने बताया राजू अविवाहित था और पुताई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें