फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के दौरान बवाल में भाजपा नेता गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भाजपा नेता जीतू तिवारी को डाक्टरी परीक्षण को लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खनन टेंडर के दौरान ठेकेदार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में बालू खनन के टेंडर डालने पहुंचे मलिहाबाद लखनऊ के ठेकेदार नौशाद पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने टेंडर डालने के विरोध में हमला कर दिया था। यूपी 100 डायल की गाड़ी रोक कर भाजपाइयों ने हंगामा किया था।

इस मामले में सोमवार को पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू तिवारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामगंज गुरसहायगंज को कार से चालक के साथ कानपुर जाते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन में एसपी हरीश चंदर समेत ने पूछताछ की। जबकि पुलिस ने भाजपा नेता के चालक को छोड़ दिया। दोपहर में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया, जबकि अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
खनन टेंडर के दौरान बवाल के मामले में पुलिस ने सोमवार को धाराएं बढ़ाई हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण और जानलेवा हमले के अलावा दंगा करने और अफवाह फैलाने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी धारा बढ़ाई है।

जिले में आया फोर्स
भाजपा नेताओं के खिलाफ चल रही छापेमारी के लिए जिले में फोर्स बढ़ा दिया गया है। सोमवार को इटावा, औरैया और कानपुर नगर से करीब 50 सिपाहियों के अलावा एक कंपनी पीएसी को अस्थाई तौर पर सदर कोतवाली में तैनात किया गया है।

27 नेताओं को किया नामजद
कन्नौज। खनन टेंडर के दौरान ठेकेदार द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस ने 27 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज को साक्ष्य के तौर पर अपराध विवेचना में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें