फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Jul 2018 12:14 AM IST
kannauj
विज्ञापन
घटनास्थल जहां हुआ विवाद। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम। मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगाें ने भाजपा जिला मंत्री को पीट दिया। मामले में भाजपा नेता ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सूचना पाकर कई भाजपा नेता भी थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुए।
 कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला निवासी भाजपा जिला मंत्री सुधीर कुमार उर्फ नीलू चौहान (52) पुत्र ग्यान सिंह ने कस्बा के जयनगर निवासी सलमान खां, अरमान खां, अदनॉन खां पुत्रगण उस्मान खां तालग्राम देहात ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सपा नेता बुजुर्ग सलीमुद्दीन, आरिफ पुत्र  सलीमुदीन, उवैरा पुत्र मशउल्ला के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि शनिवार देर रात दस बजे उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्री मोहल्ला ठकुरान के अनिल सिंह के यहां तेरहवीं में गए थे। जब काफी समय तक नहीं लौटे तो वह उन्हें लेने निकला। तभी जयनगर के उस्मान के मकान के सामने उस्मान के तीन लड़के उन्हें अभद्र गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध किया तो सलीमुद्दीन के कहने पर सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। बताया कि इस दौरान उसकी सोने की जंजीर तोड़ ली गई। मार डालने की नियत से घर के अंदर खींचने लगे। वहीं, झगड़े की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को देख हमलावर भाग गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि मस्जिद के सामने नगर पंचायत की ओर से हैंडपंप लगवाया जा रहा था। भाजपा नेता नीलू चौहान की बाइक बिखरे पड़े सामान में टकरा गई। इससे आक्रोशित होकर वह सामान फेंकने लगे और गालियां देने लगे। लोगाें ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्हें रंजिशन फंसाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामला केवल दोनो पक्षों में मामूली मारपीट का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
बिगड़ते बचा माहौल
तालग्राम। कस्बे में देर रात दो समुदाय व राजनीतिक दल के लोगों के बीच मारपीट होने से दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें