फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार डिवाइडर से टकराए गए, एक की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हेलमेट लगा होने के बावजूद हादसे में एक युवक की मौत  हो गई, दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल मेडिकल कालेज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।

बाइक सवार दोनों युवक दिल्ली से श्रावस्ती बिहार जा रहे थे ।
बिहार प्रांत के श्रावस्ती थाना सनवा के जिलौदा निवासी बिजेन्द्र कुमार (23) पुत्र जगदीश चंद्र श्रावस्ती कल्याणपुर निवासी दोस्त सरोज कुमार पांडेय के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दस बजे के करीब दोनों बाइक से घर जा रहे थे। तालग्राम क्षेत्र के भीकमपुर साहनी के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडरपास के ऊपर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई हवा में उछलकर दूसरे छोर पर जा गिरी।

बाइक सवार दोनों युवक भी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आधा घंटे से अधिक समय तक तड़पते रहे। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, यूपी 100 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान विजेंद्र की मौत हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल सरोज को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर हैलट रिफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया  बाइक से जाते समय दोनों इयर फोन लगाए थे। झपकी आ जाने से हादसा हुआ। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। आईडी के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है ।

ट्रैक्टर की टक्कर से पोल अधेड़ पर गिरा, घायल
तालग्राम (ब्यूरो)। तालग्राम के कटरा मोहल्ला निवासी राकेश कुमार राठौर (45) पुत्र राजाराम शक्रवार देर शाम खेतों की तरफ  से पैदल घर आ रहे थे। तालग्राम माधौनगर मार्ग के समीप खड़े बिजली पोल में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लग जाने से अचानक पोल  टूटकर  राकेश के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहागीर दौडे़ तो चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। जानकारी होते ही परिजन व भाजपा नेता अन्नू यादव अपने वाहन से घायल  को मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।


जीटी रोड पर पैदल जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा निवासी कामता प्रसाद (55) पैदल अपने खेत देखने जा रहे थे। जीटी रोड पर कालू मजार के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही कामता प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वहीं मृतक कामता प्रसाद के पुत्र रवि ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें