फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से महिला की हालत बिगड़ी

Wed, 04 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
पति की पिटाई से घायल बहन को उठाकर ले जाता भाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पति और ससुरालीजनों की पिटाई से महिला की हालत गंभीर हो गई। मरणासन्न हालत में उसका भाई उसे उपचार के लिए नगर की सीएचसी लेकर आया। जहां उसे भर्ती कराया गया। ग्राम मिर्जापुर लखुरिया निवासी सईद पुत्र कलीम ने बताया कि उसकी बहन सलमा (30) की शादी दस मार्च 2010 को नगर के मोहल्ला गनेशचौधरी निवासी वकील खां के साथ हुई थी। उसका बहनोई सब्जी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किसी तरह उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन गंभीर हालत में घर में है। इस पर वह बहन के घर पहुंचा तो वह मरणासन्न हालत में घर के एक कमरे में पड़ी थी। किसी तरह वह उठाकर उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जिस समय वह बहन के घर पहुंचा उसके परिजन घर पर नहीं थे। उसने बताया कि उसका बहनोई शराब का आदी है। वह आयेदिन उसकी बहन के साथ नशे की हालत में मारपीट करता है।

मामले की खलील अली ने पुत्री के पति सहित ससुरालीजन मुफीस, सोनी, यूनिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें