फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टक्कर मारी, चालक की मौत

Fri, 16 Jan 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक रात के समय टकरा गया। इससे ट्रक चालक उसकी स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को किसी तरह बाहर निकाला। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार रात तीन बजे के करीब जलालपुर पनवारा ओवरब्रिज के निकट एक ट्रक खराब हालत में खड़ा था। तभी कोयला लादकर गुरसहायगंज की ओर जा रहा एक ट्रक सामने से टकरा गया। तेज धमाके के साथ भिड़ंत होने से आसपास के दुकानों पर लेटे लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

आलू लदे ट्रक के चालक को ट्रक के अंदर खून से लथपथ फंसा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। आननफानन में वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन मंगवाकर ट्रक को अलग कराया। इसके बाद सीट के एंगल काटकर चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के संबंध में ट्रक के परिचालक रामतीर्थ पुत्र हरीराम निवासी सहिबनी डी भिखारी थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में चालक संजीव (25) पुत्र मेवालाल निवासी झूंसी इलाहाबाद की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने क्रेन से वाहनों को अलग कराकर जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें