फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पूर्व विधायक पुत्र समेत एक दर्जन गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
card, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छापामार अभियान चलाकर पूर्व विधायक पुत्र व एक इंटर कालेज के बाबू समेत सहित एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 78 हजार 940 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


दिवाली के बाद परेवा पर जुआ खेलने की रस्म शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने सूचना मिलने पर कला चौकी प्रभारी रवींद्र नाथ यादव के साथ शहर के सिंहवाहिनी रोड मंदिर स्थित आलोक कुमार गुप्ता के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर जुआ खेल रहे आलोक कुमार गुप्ता, पकरियाटोला निवासी सुजीत, वीरेंद्र यादव, राजीव, उदय प्रताप, सिंहवाहिनी रोड निवासी अभिनय, अंबेडकर नगर सरायमीरा निवासी सुधीर को ताश से जुआ खेलते पकड़ा। इन जुआरियों में एक विधायक पुत्र व शहर के नामी इंटर कालेज के लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जुआ खेलते पकड़े गए।

इनके पास से 73 हजार 328 रुपये मिले हैं। इसी तरह पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर सरवन में वीरू ठाकुर के नलकूप के पीछे जुआ खेल रहे गांव के ही निवासी विनोद, अनिल पुत्र सुरेश, राजीव, अरविंद, राजन को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पांच हजार 620 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस के धक्के से पूर्व विधायक पुत्र घायल
कन्नौज। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र उदय प्रताप सिंह आलोक गुप्ता के पारिवारिक भाई के निधन पर उनके घर गया था। तभी सपा के कुछ लोगों ने एसपी को आलोक गुप्ता के घर जुआ होने सूचना दे दी। पुलिस ने आलोक गुप्ता के मकान पर छापामारा। इस दौरान मकान की छत पर उनके पुत्र उदय से पुलिस की धक्कामुक्की हो गई। उनका पुत्र अचानक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। मामले में शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें