फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तहसीलदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। बकाया बिल की वसूली करने गए सदर तहसीलदार और अमीनों के साथ गांव ताजपुर नौकाश निवासी बकाएदार ने बेटों और पड़ोसियों के साथ हमला बोल दिया। हमले में तहसीलदार घायल हो गए। अमीन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सदर तहसीलदार अरविंद कुमार शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह क्षेत्र के गांव ताजपुर नौकाश गांव निवासी नफीस के यहां 110000 रुपये बिजली बिल की वसूली वसूली करने गए थे। उनके साथ अर्दली व सुरक्षा गार्ड के अलावा राजस्व अमीन अजीत कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार व संजय कुमार भी थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बकाया जमा करने की बात पर नफीस ने तहसीलदार से अभद्रता करने के साथ पुत्रों, पड़ोसी असलम व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ राजस्व टीम पर हमला बोल दिया। इसमें तहसीलदार अरविंद कुमार भी घायल हो गए। कोतवाली में अमीन अजीत कुमार ने तहरीर दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा गया है। जल्द ही आरोपियाें की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील अमीनों ने वसूली अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान सीज कर दी गई। तहसीलदार ने बताया कि नौ लोगाें से वूसली की गई है। इस मौके पर अमीन अजीत कुमार, मनोज कुमार, संजय शुक्ला व विवेक कुमार मौजूद रहे।


राजस्व टीम को पीटा, तहसीलदार घायल
क्रासर
अमीनों के साथ की राजस्व वसूली करने गए थे तहसीलदार
अमीन की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें