फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बेहोश मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छिबरामऊ। सिकंदरपुर में जीटी रोड किनारे एक महिला मंगलवार को बेहोश पड़ी मिली। उसने सास व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे कोतवाली गुरसहायगंज के सुपुर्द कर दिया है।

सिकंदरपुर में जीटी रोड किनारे मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला बेहोश पड़ी मिली। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो महिला बेहोश थी। मुंह पर पानी डालकर होश में लाए और उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसने तीन दिन से कुछ भी नहीं खाया है। उसने बताया कि सास और देवर ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के हाथ में कटे के निशान भी थे। महिला ने बताया कि अपना नाम शीला देवी पत्नी भगवानदास गुप्ता निवासी गुरसहायगंज के मोहल्ला अफसरी बताया। उसका मायका जालौन जिले में है। महिला के अनुसार बस से मायके जा रही थी, बेहोश होने पर बस परिचालक सड़क किनारे उतार कर चला गया है। पुलिस ने महिला को गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

सड़क किनारे बेहोश मिली महिला
क्रासर
गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 11सीएचबीपी56- घटना की जानकारी देती पीड़िता महिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें