फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के घर घुसे बदमाश बाइक छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। रात के अंधेरे में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी के घर को निशाना बनाया। घर में दाखिल हुए बदमाशों की आहट महसूस कर कर्मचारी चीख-पुकार करने लगा। इससे ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया और बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसिरापुर निवासी विपिन कुमार यूनियन बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पद कार्यरत हैं। रविवार की रात उसके घर के पीछे बाइक खड़ी कर तीन बदमाश अंदर दाखिल हो गए। जिनकी चहल कदमी सुनकर विपिन की आंखें खुल गई और वह तेज-तेज से चीख-पुकार करने लगा।
विज्ञापन


इससे पड़ोसी ग्रामीण उसके घर की ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर बदमाश बाइक छोड़ कर भागने लगे। काफी दूर तक खदेड़ने के बाद भी ग्रामीण उन्हें नहीं पकड़ सके। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू की है।
विज्ञापन


कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि बाइक का नंबर कानपुर नगर का है। नंबर के आधार पर पूछताछ करने कर बाइक मालिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसका मुकदमा कानपुर में दर्ज है।

- कर्मचारी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बाइक सवार बदमाशों को खदेड़ा
- पुलिस ने बाइक बरामद कर बदमाशों की तलाश में शुरू की छापेमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें