कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
घुघली। पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत तिवारी चौक के निकट दस लीटर कच्ची शराब ले जा रहे एक युवक को मुकामी पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। रविवार की शाम जोगिया निवासी गुड्डू जायसवाल एक गैलन में दस लीटर कच्ची शराब लेकर चौराहे से घुघली बुजुर्ग की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी भारत भूषण यादव व आरक्षी राम प्रवेश यादव ने रोका। उन्हें देख वह भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया ।