फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी शराब व्यापारी के पक्ष में सपाई लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मिलावटी शराब बेचने के मामले में गुरुवार शाम हुई कार्रवाई के बाद आरोपी शराब व्यापारी के पक्ष में जिले के सपाई लामबंद दिखे। डीएम रवींद्र कुमार को सपाइयों ने ज्ञापन सौंपते हुए तिर्वा पुलिस पर सपा नेता शराब व्यापारी कुक्कू चौहान को गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाया। सपाइयों ने एसडीएम तिर्वा पर आरोप लगाया कि ठेका संचालक के मैनेजर को एसडीएम ने फोन से बुलाकर धोखे से गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस और आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहा स्थित सपा नेता शिवेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान निवासी तिर्वा खास के देसी शराब ठेके पर छापा मारा। ठेके के शटर पर बाहर से ताला लगा मिला। जब टीम छत पर पहुंची तो देखा कि शराब ठेके के अंदर कुछ लोग मौजूद हैं। टीम अंदर पहुंची तो मौजूद लोग शराब में मिलावट कर रहे थे। पुलिस ने ठेके से 36 क्वार्टर मिलावटी शराब बरामद की। ठेका संचालक सपा नेता शिवेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में शनिवार को सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा की अगुवाई में कई सपाइयों ने डीएम रवींद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते तिर्वा पुलिस ने उन्हें फंसाया है। तिर्वा एसडीएम महेंद्र कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेके पर कोई नहीं था। न ही शराब की बिक्री हो रही थी। एसडीएम ने संचालक के मैनेजर को फोन कर ठेके पर बुलाया और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।


इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, नवाब सिंह यादव, संजय दुबे, हसीब हसन, कैश खां, संजू कटियार, बऊअन तिवारी, नेम सिंह यादव, ताहिर हुसैन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शराब व्यापारी के पक्ष में सपाई लामबंद
डीएम को ज्ञापन देकर पुलिस व एसडीएम पर गलत ढंग से फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें