कन्नौज। दिल्ली से जीटी रोड के रास्ते कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों में जहरखुरानों का आतंक बढ़ गया है। दो यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने बेहोश कर दिया। इनके पास से नगदी और मोबाइल लूटकर भाग निकले।
रविवार रात करीब 12 बजे अनिकेत पुत्र सुनील कुमार पाल निवासी ज्योति खुड़िया औछा मैनपुरी और नीलेश पुत्र अशोक निवासी ककवन खेड़ा मेरठ दिल्ली से अलग-अलग बसों से घर लौट रहे थे। जहरखुरानों ने इन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इनके पास से नगदी और मोबाइल लूट लिया। बस चालक और परिचालकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है।
जहरखुरानों ने दो बस यात्रियों को लूटा
नगरी व मोबाइल लूटा