कार सवार दबंग ने एक किशोर को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और उससे 75 हजार रुपये लूट लिए। किशोर खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी रिटायर्ड शिक्षिका कांती देवी पत्नी जोधालाल ने नगर की गिहार कालोनी निवासी विजय गिहार पुत्र राधेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को उसका नाती विशाल पुत्र विजय कुमार सामान लेने बाजार गया था।
विजय गिहार ने उसे अपनी बुलेरो में जबरन बैठा लिया और उसके पास से सामान खरीदने के लिए रखे 75 हजार रुपये ले लिए और रास्ते में छोड़ दिया। उसके नाती ने घर आकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके नाबालिग नाती विशाल से विजय बिहार ने किसी तरह दोस्ती गांठकर एक नोटरी दो लाख 50 हजार रुपये उधार लेने की लिखाकर पास रख ली है और अब वह धमकी देता है कि रुपये दो नहीं तो तुम्हारे नाती को जान से मार देंगे।
इस तरह से विजय गिहार पिछले एक वर्ष से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा उससे ऐंठ चुका है। वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। किसी तरह पेंशन से गुजारा करती है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाल की कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।