फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर मकान गिराने में 20 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर मकान की दीवार क्षतिग्रस्त करने 20 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

क्रासर
- पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सरेआम फायरिंग कर मकान की दीवार क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफापुर निवासी असफाक का पाल चौराह पर तीन बीघा के प्लाट की बाउंड्री है। इसके अंदर मकान भी बना है। बुधवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोगों ने फायरिंग कर उसके मकान की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में निसार की तहरीर गांव के कासिव, सदीक, इकरार, अबरार इसरार, शाहरुख, नन्हें, आदिव, इस्माइल, तारिख, हसन, छोटे, मुस्तकीम, लियाकत, आसिफ, नाजिम, सियाज, सिराज, शमीम, इदरीश समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी फरार मिले। कोतवाल ए.के सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

...........................

फोटो17- बाइक चोरों के साथ कोतवाली पुलिस।

दो वाहन चोर पुलिस ने पकड़े, तीन बाइकें बरामद
क्रासर
- पुलिस टीम को चकमा देकर एक चोर फरार, तलाश जारी
- क्षेत्र के सदिकापुर गांव में छापेमारी के दौरान मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में छापेमारी कर वाहन चोरी के दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद र्हुइं। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को सदर कोतवाल एके सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया के साथ सदिकापुर गांव में रूप सिंह के मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने रूप सिंह और दनियापुर गांव निवासी प्रदमुन कटियार उस समय दबोच लिया। जब यह लोग चोरी की तीन बाइकों को काट रहे थे। पुलिस ने मौके से दो बाइकों के साथ एक कटी बाइक भी बरामद की। पुलिस की छापेमारी के दौरान सदिकापुर निवासी विकास पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चोरों को जेल भेज दिया।
..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें