फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी पत्नी की मौत के बाद पति की सांसें थमीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के गांव अमोलर में 12 मई को शार्ट सर्किट से लगी आग से पति-पत्नी झुलस गए थे। दो जून को पत्नी की मौत के बाद गुरुवार तड़के पति ने भी दम तोड़ दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे से बेटा सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई।


12 मई को घर पर आग से अंजली पत्नी विमल गंभीर रूप से झुलस गई थी। पत्नी को बचाने के प्रयास में विमल भी झुलस गया था। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दो जून को अंजली की मौत हो गई। इलाज में सुधार के बाद परिजन विमल को घर ले गए। कन्नौज के उदैतापुर निवासी अंजली के पिता हरिश्चंद्र ने 27 मई को पति, सास और ससुर सुरेश चंद्र के खिलाफ बेटी को जला देने और दहेज एक्ट में तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति मामले की जांच कर रहे हैं। विमल के पिता सुरेश चंद्र का आरोप है कि ससुर के झूठा मुकदमा लिखाए जाने से विमल सदमे में आ गया और गुरुवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी अमोलर महेश सिंह व बाबूलाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरेश चंद्र ने बताया कि पत्नी को बचाने में विमल 80 फीसदी झुलस गया था। इसके बावजूद उन लोगों पर झूठा मुकदमा लिखा दिया गया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

-पिता ने लगाया आरोप, झूठा मुकदमा लिखने से सदमे में चली गई बेटे की जान
-मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर पर जलाकर मार डालने व दहेज एक्ट का लिखाया था मुकदमा
.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें