अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। फरीदाबाद से घर लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस परिचालक उसे पूर्वी बाईपास के पास उतार कर चला गया। जहरखुरान युवक से हजारों की नगदी व मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस युवक को अस्पताल ले गई।
सौरिख थानाक्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सूरज सिंह का बेटा रूपेश (25) फरीदाबाद में नौकरी करता है। करवाचौथ के त्यौहार पर वह वापस घर लौट रहा था। गुरुवार की शाम वह रोडवेज बस से गांव जा रहा था।
रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। शुक्त्रस्वार की सुबह बस परिचालक उसे बेहोशी की हालत में पूर्वी बाईपास के पास उतार गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस युवक को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। होश में आए युवक ने बताया कि जहरखुरान उससे 10 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट ले गए। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
रोडवेज बस में युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
क्रासर
त्योहार पर फरीदाबाद से घर लौट रहा था
फोटो- 26सीएचबीपी57- अस्पताल में बेहोश पड़ा युवक राज कुमार।