कछवां। थाना क्षेत्र के चढ़िया गांव में पिछले दिनों जमीनी विवाद में हुई महिला की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। मामले में अब तक मात्र एक आरोपी ही पकड़ा में आया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने की बात कही जा रही है।
चढ़िया गांव में जमीन विवाद के चलते गांव निवासिनी ललदेई देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश में जुट गई थी लेकिन अभी तक मात्र एक आरोपी को पकड़ पाई है। अभी भी मुख्य आरोपी सुग्रीव पासवान पुत्र पन्ना सरोज, मुसाफिर सरोज पुत्र पन्ना सरोज, विमल कुमार पुत्र सुग्रीव सरोज फरार चल रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए कछवां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह कई जगहों पर अब तक दबिश दे चुके है लेकिन आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार के लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है तीन हत्यारोपी