फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने किसान से 97 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ (कन्नौज)। आलू निकासी के रुपये जमा करने शीतगृह जा रहे किसान को कार में लिफ्ट देकर गुरुवार को चार बदमाशों ने 97 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने किसान और उसके साथी को चलती कार से फेंक दिया। किसानों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी राकेश यादव पुत्र रामेश्वर सिंह गुरुवार शाम करीब चार बजे आलू निकासी के 97 हजार रपुये ब्राहिमपुर के शीतगृह में जमा करने जा रहे थे। उनके साथ नगला गंगे जाफराबाद निवासी चंद्रभान पाल पुत्र रामेश्वरदयाल भी था। दोनों सौरिख रोड पर नकटपुर गांव मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक सफेद कार उनके पास रुकी। कार में सवार चार लोगों ने खरौली जाने का रास्ता पूछा और छोड़ने का झांसा देकर किसानों को भी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर कार में सवार लोगों ने किसानों से मारपीट कर रुपये लूट लिए। इसके बाद पहले सौरिख रोड पर चंद्रभान पाल फिर कुछ आगे राकेश यादव को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। बदमाश सौरिख की ओर भाग गए। किसानों ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 पुलिस व कोतवाल संतोष कुमार व्यास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि कार पर लिफ्ट के नाम पर बैठे राकेश की जेब काटकर नगदी पार की गई। कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



कार सवार बदमाशों ने किसान से 97 हजार लूटे
आलू निकासी के रुपये जमा करने शीतगृह जा रहा था किसान
क्रासर
बदमाशों ने छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया
किसान व उसकी साथी को कार से नीचे फेंक दिया
फोटो 27सीएचबीपी66- कोतवाल को घटना की जानकारी देते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें