फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने की बेवफाई तो उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 26 अप्रैल को गुरसहायगंज के रसूलपुर के जंगल में मिली युवती की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी और रिश्ते में ममेरे भाई ने की थी। हत्या के पीछे प्रेमिका की बेवफाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से 13 दिन बाद घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी दी। बताया कि 26 अप्रैल की सुबह रसूलपुर के जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी थी। 28 अप्रैल की रात को गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे हरीशचंद्र कठेरिया निवासी मोहल्ला अफसरी गुरसहायगंज ने युवती की शिनाख्त पुत्री पूनम (20) के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक नंबर पर उसकी रोजाना कई बार बात होने की जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र पेशकार निवासी दादूपुर नया गांव जिला एटा की तलाश शुरू की। उसे शुक्रवार की सुबह तेराजाकेट चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया। राहुल से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने हकीकत बयान कर दी। राहुल ने बताया कि वह पूनम का ममेरा भाई है। करीब डेढ़ साल से दोनों के प्रेम संबंध थे। पूनम ने उससे दो हजार रुपये उधार मांगे थे। रुपये देने के लिए वह 25 अप्रैल को गुरसहायगंज गया था। रसूलपुर के जंगल में दोनों मिले और बातचीत हुई। इसी दौरान उसे पूनम के किसी और युवक से प्रेम संबंध होने की जानकारी हुई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उसने पहले दो-तीन घूंसे मारे। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद गला दबाकर पूनम की हत्या कर दी। शव वहीं छोड़कर भाग गया। राहुल ने बताया कि वह पूनम से शादी करना चाहता था। परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे।


सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति व कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हत्या के दिन पूनम और राहुल के मोबाइल की लोकेशन एक ही स्थान पर मिली थी। घटना के बाद करीब चार घंटे तक राहुल गुरसहायगंज में ही था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमिका ने की बेवफाई तो उतार दिया मौत के घाट
26 अप्रैल को गुरसहायगंज के रसूलपुर के जंगल में मिली थी युवती की लाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें