विशुनगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुरा जगदीशपुर में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक ने महिला के जाग जाने से हमला बोलकर घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक प्रेम सिंह ने भौराजपुर तिराहे के पास से ग्राम मलपुरा जगदीशपुर निवासी विवेक शाक्य पुत्र लाल सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मलपुरा जगदीशपुर निवासी विधवा रेशमा पत्नी बालकराम के घर चोरी के इरादे से विवेक शाक्य घुस गया था। चोरी का प्रयास करते समय वृद्धा के जाग जाने पर उसने सिर पर हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाया गया था। इस बीच विवेक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भौराजपुर तिराहे के पास से आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत दबोच लिया।
वृद्धा पर हमला करने वाला तमंचा समेत दबोचा
चोरी की नियत से घर में घुसा था युवक, वृद्घा के जागने पर बोला था हमला