फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 15- गोली लगने के बाद रोड पर झटपटाता घायल शांतुन त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोर्ट की तारीख से दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे युवक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हमला कर दिया। तीन गोलियां लगने से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर हैलट रेेफर कर दिया। घायल ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



तिर्वा कस्बे के इंद्रानगर निवासी रमेश चंद्र त्रिपाठी के गोद लिए बेटे शांतनु की शादी फर्रुखाबाद रहने में रहने वाली अर्चना त्रिपाठी के साथ की थी। पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों के बीच कन्नौज कोर्ट में तलाक के लिए मुकदमा चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व रमेश चंद्र ने अपनी विरासत शांतुन त्रिपाठी के नाम की थी।

गुरुवार को शांतुन त्रिपाठी बौरापुर निवासी अपने मित्र रामआसरे पुत्र भजनलाल के साथ बाइक से कन्नौज कोर्ट में पत्नी के साथ चल रहे मुकदमे की तारीख पर आया था। सुबह करीब 11 बजे तारीख कर वह घर लौट रहा था। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर शरीफापुर गांव के सामने पीछे से आ रहे दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने बाइक पर पीछे बैठे शांतुन पर गोलियां चला दीं।

दो गोली शांतुन की पीठ में और एक गोली कमर में लगने से वह जमीन पर गिर गया। हमलावर फायरिंग करते हुए कन्नौज की ओर भाग गए। खेतों पर काम रहे स्थानीय लोगों की मदद से रामआसरे ने घायल शांतुन त्रिपाठी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी किरीट कुमार राठौड़, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल से पूछताछ की। इस दौरान उसने पत्नी अर्चना त्रिपाठी और बाइक सवार ससुराल पक्ष के पांच हमलावरों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया।

चिकित्सकों ने शांतुन की हालत नाजुक बताते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया। एसपी किरीट कुमार राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


तिर्वा। हमलवार सुनियोजित ढंग से शांतुन त्रिपाठी की हत्या करने आए थे। एक बाइक पर सवार तीन और एक बाइक पर दो हमलावर सवार थे।

सभी हमलावरों के पास तमंचे थे। गोलियां चलाते समय उन्हें कोई पहचान न सके। इसलिए सभी हमलावर हेलमेट लगाए थे। घायल शांतुन के मित्र रामआसरे ने बताया कि दोनो आपस में चलती बाइक पर बातचीत करते आ रहे थे। तभी हमलावरों ने पीछे से गोलियां बरसा दी।


तिर्वा। विरासत में मिली करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने को लेकर कई लोगों से शांतुन त्रिपाठी की रंजिश चल रही है।

रमेश चंद्र द्वारा शांतुन के नाम विरासत करने के बाद इस जमीन रमेश चंद्र के परिवार के कुछ लोगों के साथ उसकी पत्नी अर्चना की भी नियत खराब है। घायल ने बताया कि उस पर करीब दो बार जानलेवा हमले हो चुके है।
विज्ञापन



तिर्वा। घायल शांतुन को अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका थी। इससे वह अलर्ट रहता था। फर्रुखाबाद स्थित आवास पर उसने आना जाना बंद कर दिया था।

हमेशा दोस्तों के साथ बाहर निकलता था। वह बुआ सीता के घर इंद्रानगर में ही रहता था।


तिर्वा। सरेआम पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तिर्वा और सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की है।

तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ इंद्रानगर स्थित सीता के घर में छानबीन की। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


बदमाशों ने बाइक सवार पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
- दोस्त के साथ कोर्ट से घर लौटते समय शरीफापुर गांव के सामने वारदात को दिया अंजाम
- घायल ने पत्नी और ससुरालियों पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें