फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कट से तेराजाकेट जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकरा कर सामने आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन



कोतवाली गुरसहायगंज के किदवई नगर निवासी मो. हासिम मंसूरी (21) पुत्र शहाबुद्दीन मंसूरी सोमवार दो बजे बाइक से तालग्राम की तरफ से घर जा रहे थे। साथ में मोहल्ले के दानिश (19) पुत्र आरिफ, हासिम (18) पुत्र अहमद सिराज भी बाइक पर थे। एक्सप्रेस वे कट से तेराजाकेट मार्ग पर नील गाय सामने आ गई। इससे हासिम मंसूरी की बाइक नील गाय से टकरा कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। हादसे में हासिम मंसूरी, दानिश और हासिम घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। नील गाय की मौके पर मौत हो गई। स्कूटी से जा रहीं स्वास्थ्य कर्मी प्रिया शर्मा ने घायलों को तड़पते देख पुलिस को सूचना दी। दरोगा स्वदेश कुमार, नरेंद्र कुमार ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। तीनों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। डाक्टर ने हासिम मंसूरी की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है। भागे युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


नील गाय से टकराई बाइक, तीन घायल
घायलों को पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें