फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल ने तोड़ा फौजी बनने का सपना तो की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया। सिमुआपुर के युवक सैनिक बनने का सपना टूटने पर बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साल पहले सेना भर्ती दौड़ में उसकी तबियत बिगड़ गई थी। कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने दिल में छेद बताया था, तभी से इलाज चल रहा था। गुरुवार को आपरेशन होना था, इसके पहले ही उसने जान दे दी।

गांव सिमुआपुर के ब्रजलाल बाथम का बेटे प्रवीण (21) सैनिक बनना चाहता था। इसके लिए उसने कई साल तैयारी की। अक्तूबर 2017 में मिर्जापुर जनपद में सेना भर्ती के लिए दौड़ करते समय सीने में दर्द उठने से प्रवीण की हालत बिगड़ गई थी। घर लौटने पर परिजनों ने कानपुर कार्डियोलॉजी में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने दिल में छेद होने की बात बताई। तब से उसका इलाज चल रहा था, गुरुवार को आपरेशन होना था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह प्रवीण खेतों पर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया। फोन न उठने पर परिजन खेतों पर पहुंचे, वहां प्रवीण पेड़ पर फांसी पर लटका था। परिजन फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



पिता ब्रजलाल ने बताया कि सैनिक बनने का सपना पूरा न होने से प्रवीण मायूस रहता था। मंगलवार को दिल में छेद होने की बात सोचकर वह रोने लगा था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जा रही है।



सैनिक बनने का सपना टूटा तो कर ली खुदकुशी
क्रासर
एक साल पहले सेना भर्ती दौड़ के दौरान बिगड़ गई थी हालत
जांच में निकला था दिल में छेद, गुरुवार को होना था ऑपरेशन
फोटो 12- मृतक प्रवीण (फाइल फोटो)
फोटो 11- रोते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें