ट्रक ने युवक को रौंदा
कन्नौज। सुबह तिर्वा रोड पर नसरापुर गांव के सामने सांड़ के हमले से बचने का प्रयास कर रहे युवक को ट्रक ने राैंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना लगते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगपुर नगरिया निवासी प्रताप सिंह (25) पुत्र राम सिंह बघेल किसी काम से कन्नौज शहर आ रहा था। तिर्वा रोड पर वह नसरापुर गांव के सामने पैदल जा रहा था। तभी अचानक उस पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले के प्रयास में वह रोड पर भागने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने शव को कब्जे में लिया। ट्रक का पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। जिसे चौकी प्रभारी ने कब्जे में ले लिया। राम सिंह बघेल ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
- तिर्वा रोड पर सांड़ के हमले से बचने के प्रयास में हुआ हादसा
- हादसे की सूचना पर पहुंचे सरायमीरा प्रभारी ने ट्रक को पकड़ा