फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर झूलता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। गांव के बाहर पेड़ पर किसान के लटके शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में किसान के आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के विलंदापुर गांव निवासी विक्रम सिंह (45) पुत्र मजबूत सिंह शुक्रवार रात घर से बगैर किसी को कुछ बताए खेतों की ओर चले गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने इनका शव एक पेड़ पर लटका देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर सीओ तिर्वा सुबोध कुमार जायसवाल और कोतवाल टीपी वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। परिजनों ने मौके पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के बेटे राजीव यादव ने फर्रुखाबाद के नदौरा गांव निवासी बृजेश सिंह पुत्र रामवीर और संजू पुत्र रामचंद्र, बबलू पुत्र राजबहादुर, मनोज पुत्र विशंभर सिंह, रामनिवास पुत्र बलवीर सिंह, अजीत पुत्र नवाब सिंह, दिनेश पुत्र बंशीलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर डा. प्रभु दयाल और अमित वर्मा ने वीडियो कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में आत्महत्या की बात सामने आई है। सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी से पहले लापता हो गई बेटी
विक्रम सिंह के चार बेटे और दो बेटियां है। एक बेटी की शादी कर दी है। दूसरी बेटी की 16 अप्रैल को बाराती आनी थी। दो दिन पूर्व बेटी लापता हो गई। मृतक के बेटे राजीव ने बृजेश कुमार पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया है। कहा कि इसी के चलते बृजेश ने रिश्तेदार और साथियों की मदद से उसके पिता की हत्या कर दी है। राजीव ने बताया कि बृजेश के मामा गांव में रहते हैं। इससे वह मामा के घर ही रहता है। बहन के लापता होने के बाद से बृजेश भी नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ पर लटका मिला किसान का शव
किसान के बेटे ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, पैनल से हुए पोस्टमार्टम में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात आई सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें