खड़िनी (कन्नौज)। गुरुवार की सुबह थुलरिया पुल के पास एक शव नहर में तैरता ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। शव की शिनाख्त ग्राम पलाहार निवासी विजय के रूप में की गई। युवक आठ दिन पहले नहर में डूब गया था।
थाना क्षेत्र के ग्राम पलाहार निवासी करनसिंह के पुत्र विजय (18) ने 22 फरवरी को मिर्जापुर नहर पुल से छलांग लगा दी थी। तभी से उसके परिजन तलाश में जुटे थे। गुरुवार को खड़िनी चौकी प्रभारी मुकेश राणा को सूचना मिली कि थुलरिया पुल के पास किसी युवक का शव उतरा रहा है। उन्होंने मौके पर जाकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंचे ग्राम पलाहार निवासी करनसिंह ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र विजय के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आठ दिन बाद नहर में डूबे युवक का मिला शव