फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र के कालिका नगर में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटका मिला है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। फोन न उठने पर पिता ने पड़ोसी को जब फोन कर बेटे से बात कराने को कहा तो मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक पिता और मां के साथ फरीदाबाद में रहता था और पांच दिन पहले ही यहां आया था।

तिर्वा के कालिका नगर निवासी गौरव यादव (22) पिता रवींद्र यादव और मां के साथ फरीदाबाद में रहता था। गौरव पिता के साथ रहकर वहां टैक्सी चलवाता है। गौरव पांच दिन पहले यहां आया था। सोमवार शाम पैत्रक गांव ठठिया के सिंघापुरवा से लौटा था। देर शाम पिता रवींद्र यादव ने गौरव को फोन मिलाया लेकिन फोन उठा नहीं। कई बार कॉल करने के बाद भी जब बात नहीं हो सकी तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को फोन मिलाकर गौरव से बात कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक जब गौरव के घर पहुंचा तो देखा दरवाजे खुले थे और उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। युवक ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन फरीदाबाद से आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। युवक अविवाहित बताया जा रहा है।

- घटना के समय घर पर अकेले था युवक
- पड़ोसियों से हुई जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें