हसेरन (कन्नौज)। इंदरगढ़ रोड पर स्कूल बस में चढ़ते समय छात्र गिरकर जख्मी हो गया। स्कूल के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बेला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककराही निवासी विनोद कुमार का पुत्र कन्हैया (13) हसेरन के पास स्थित ग्राम पाहेपुर्वा के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि बुधवार छुट्टी के बाद छात्र बस में चढ़ने की जल्दी में गिर गया। बस की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में छात्र ने दम तोड़ दिया।
विनोद का आरोप है कि छुट्टी के समय बस के पास स्टाफ नहीं था। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से बच्चे की जान गई है। मौके पर पहुंची बेला थाने की पुलिस घटनास्थल इंदरगढ़ थानाक्षेत्र बताकर लौट गई। प्रबंधक ने बताया कि जल्दी चढ़ने के चक्कर में छात्र की नाक में खिड़की लगने से घायल हो गया था। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष टीपी वर्मा का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
बस में चढ़ने समय छात्र गिरा, मौत
क्रासर
परिजनों ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो