फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 24 Oct 2018 12:00 AM IST
जालौन
विज्ञापन
हाईवोल्टेज तार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
 बिजली का बिल बकाया होने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिए। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग किया। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाया और पकड़े गए 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, जेई अमित शर्मा, टीजीटू शशिभूषण भारद्वाज, जेई प्रवर्तन दल संजीव अहिरवार, उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल अमरीश कुमार की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग की टीम ने विभागीय सूचना के आधार पर उन घरों में चेकिंग की जिनके कनेक्शन पूर्व में काट दिए गए थे और अब वह चोरी से बिजली जला रहे थे। इसके अलावा कटिया डालकर चोरी करने वालों की भी चेकिंग की गई।

बिजली चोरी करने वाले रोशन बानो, रजिया, रामदास, सत्येंद्र, राजू, पिंटू, आनंद प्रकाश, भवानी प्रसाद, शशिभूषण, अल्लादीन, विजय कुमार, हरिदास, देवेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, सुलेखा, अवधेश, नरेंद्र प्रकाश, महेंद्र कुमार, महेश गुप्ता, सत्येंद, उमेश चंद्र, अशगर अली, मुफीस समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, जेई अमित शर्मा ने बताया चेकिंग अभियान चला रहा है। जिन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं वह अपने कनेक्शन करा लें। जिन लोगों के पूर्व में कनेक्शन काटे गए हैं वह अपना बिल जमा कर विभाग से अनुमति लेकर ही कनेक्शन जोड़े।


अभियान चलाकर वारंटी पकड़े
जालौन। वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कोतवाली पुलिस ने चार को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना निवासी आबिद अली, देवेंद्र उर्फ छोटे निवासी खंडेराव, ज्ञान सिंह निवासी दलालनपुरा व संजय निवासी तोपखाना न्यायालय से वांछित चल रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें