फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों का 70 लाख लेकर चिट फंड कंपनी भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। छह साल में रुपये दोगुना करने का वादा करने वाली चिट फंड कंपनी कार्यालय में ताला लगाकर करीब 70 लाख लेकर भाग गई। पैसे देकर फंसे निवेशक और एजेंट अब इधर-उधर भटक रहे हैं। ठगी के शिकार लगभग 20 लोगों ने एएसपी से कंपनी के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पैसा लौटने की मांग की है।

बुधवार को पूनम, नंदरानी, कुसमा जावित्री, गंगावती, सोनी, ज्योति, विनोद, रेखा, रामवती, सपना, राधा, किरण, लालाराम, राम किशन, सर्वेश सहित 20 लोगों ने एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी को शिकायतीपत्र दिया। इसमें बताया कि शहर के तिर्वा रोड पर 2016 में चिट एंड फंड कंपनी का कार्यालय खुला था। संचालकों ने कहा था कि छह साल की योजना है। प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 15 सौ रुपये तक जमा करने पर छह साल बाद कंपनी दोगुने रुपये लौटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों का दावा है कि जिले भर से करीब तीन हजार लोगों ने एजेंटों के जरिए निवेश किया था। कंपनी के संचालकों द्वारा बाकायदा प्रमाण पत्र, रसीद भी वितरित किए गए थे। करीब दो माह कार्यालय में ताला लटक रहा है। निवेशकों में अधिकतर मेहनत मजदूरी करने वालेे और छोटे दुकानदार हैं। संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन लोगों का पैसा लौटाया जाए। एएसपी सदर कोतवाल एके सिंह को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


70 लाख रुपये लेकर चिट फंड कंपनी भागी
निवेशकों की शिकायत पर एएसपी ने दिए एफआईआर के दिए आदेश
फोटो 11- एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी से शिकायत करते निवेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें