फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। बारिश के दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार रेलकर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलारपुर निवासी संतोष पाल (30) रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात था। मानीमऊ में दंदौरा खुर्द गांव के सामने रेलवे क्रासिंग पर तैनाती थी। शुक्रवार रात ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी जीटी रोड पर मानीमऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों और रेलवे कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई आशुतोष पाल ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आशुतोष ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले संतोष की शादी हुई है। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत
क्रासर
दंदौरा रेलवे क्रासिंग के गेटमैन के साथ हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 21- मृतक गेटमैन संतोष की फाइल फोटो।
फोटो 22- पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन।





तालग्राम(कन्नौज)। आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम थानाक्षेत्र के निकवा कट के समीप शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार टायर फटने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड पर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार नोएडा से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर ओमेक्स कालोनी निवासी सुरेश सिंह (38) पुत्र बाबूसिंह, पुनीत ओरी (32) पुत्र बैजनाथ ओरी, दिनेशसिंह (35) पुत्र उमेश कार से नोएडा से लखनऊ आ रहे थे। शुक्रवार की रात नौ बजे निकवा कट के पास उनकी कार का टायर फट गया। जिससे कार सुरक्षा जाली को तोड़ती हुई दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। पेट्रोलिंग कर रही एनसीसी टीम इंचार्ज राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार ,अजय कुमार, हनुमान प्रसाद और डायल-100 के सिपाहियों ने तीनों कार सवारों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फोटो 28केएनजेपी 19- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी कार।
एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से कार पलटी
- कार सवार लखनऊ निवासी तीन लोग घायल
- घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें