अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी के चार परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले विश्राम सिंह (50) ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल में है, लेकिन उसके परिवार के लोग उस पर व उसकी बेटी पर समझौते का दबाव बना रहे थे। 20 अगस्त को वह अपनी बड़ी बेटी की ससुराल गई थी। तभी विश्राम के बहनोई रूपलाल निवासी रतापुरवा, उसके भाई मनफूल, ऋषिनाथ और बेटी कंचन निवासी आल्हापुर ने उसकी बेटी को धमकाया।
इससे आहत होकर उसने 22 अगस्त की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रूपलाल, मनफूल, ऋषिनाथ और कंचन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 22 अगस्त को फांसी लगाकर जान दी थी
गांव में रहने वाले एक अधेड़ ने एक साल पहले किया था दुष्कर्म