फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रताड़ना की तहरीर दी तो खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर तुरकन किसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया। पत्नी ने मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस से कर दी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर तुरकन निवासी अशोक (38) पुत्र कैलाश जाटव की शनिवार रात करीब 9 बजे पत्नी बिनतारा से कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने सौरिख थाने जाकर पति के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने की तहरीर दे दी। इससे परेशान होकर अशोक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक पत्नी और पुलिस घर पहुंचती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां पुष्पादेवी ने बताया कि आये दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। इसी के चलते उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य परिजन बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कह रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि दंपति में अक्सर विवाद होता था। मृतक के अजय (18), शिवानी (20), गौरी (17), ज्योति (14), झलकी (10) चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन बीमारी से मौत होने की बात कहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी ने प्रताड़ना की तहरीर दी तो खा लिया जहर
पति से विवाद होने पर पत्नी पहुंच गई थी सौरिख थाने
क्रासर
आए दिन होता रहता था पति और पत्नी में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 05 सीएचबीपी 59 रोते-बिलखते मृतक के परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें