बाइक चोरी के मामले में एक काबू
कैथल। सीआईए-टू पुलिस के हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार द्वारा बाइक चोरी मामले में वांछित आरोपी गुरचरण निवासी चंदाना को काबु किया गया है। खुराना रोड कैथल निवासी देशराज की बाइक 13 जुलाई की सुबह कमेटी चौक से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने के मामले में एचसी बलिंद्र सिंह द्वारा आरोपी गोपाल उर्फ पंकज निवासी दुमाड़ा व मनीष उर्फ शीनू निवासी चंदाना पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है, जिनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हो चुकी है, परंतु आरोपी गुरचरण की उपरोक्त मामले में तलाश थी।