फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम नगला डढुअन में एक युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के नगला डढुअन निवासी राहुल (25) पुत्र इंद्रपाल ने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि वह रसोई में काम कर रही थीं। बाहर निकलीं तो पति को बेहोशी की हालत में देखा। चीखपुकार सुनकर परिवार के और लोग भी आ गए। परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल की तीन वर्ष पूर्व नादेमऊ क्षेत्र के ग्राम मझपुरी निवासी अनीता से शादी हुई थी। दो वर्ष की बेटी श्रद्घा है।
विज्ञापन



कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मौत
परिजन गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें