फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

क्रासर:::
- ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप
- 11 नवंबर 2016 को हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। युवती की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में भाई ने कोर्ट के आदेश पर छह ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना ठठिया के ग्राम सिसैयन पुरवा निवासी जीवनराम ने बताया कि उसने बहन पुष्पा का विवाह करीब 17 साल पूर्व गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम मैकू पुरवा निवासी रामकरन के साथ किया था। जीवनराम का आरोप है कि रामकरन शराब पीने का आदी है और शराब पीकर पुष्पा के साथ मारपीट करता रहता था। वह शराब के लिए पैसों की मांग भी पुष्पा से करता था। 11 नवंबर 2016 को भी रामकरण ने शराब के लिए पुष्पा से पैसे मांगे। मना करने पर विवाद हुआ। इस पर रामकरन, धीरू, राजेश, टिंकू, सत्येंद्र और सोनेलाल ने पुष्पा की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर वह लोग जब पुष्पा की ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि पुष्पा ने आत्महत्या की है। संतुष्ट न होने पर उन्होंने गुरसहायगंज कोतवाली में बहन की हत्या किए जाने का प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इस पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप सही मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
.........................
बाइक चोरी
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद हाशिम बुधवार की रात करीब आठ बजे बजे तिर्वा रोड पर लगी नुमाइश घूमने गया था। उसने अपनी बाइक को स्टैंड से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद नुमाइश घूमने के बाद जब वह लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी देर तक बाइक को ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने कस्बा चौकी प्रभारी सत्यपाल को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
तीन पर छेड़छाड़ का आरोप
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर घर में घुसकर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीन जुलाई की रात गांव के ही तीन लोग दरवाजे पर आए और दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा जब नहीं खोला तो वह लोग जबरदस्ती कुंडी तोड़कर घर में घुस आए और 15 वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ करने लगे। पुत्री ने जब शोर मचाया तो कई लोग मौके पर आ गए। इस दौरान तीनों लोगों ने पुत्री से मारपीट की और मौके से भाग गए। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें