फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मास्साहब बनकर शादी कर ली तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। तिर्वा क्षेत्र के एक युवक ने शिक्षक की नियुक्तिपत्र में हेराफेरी कर अपना नाम लिखकर शादी तय कर ली। उसने लड़की पक्ष से दो किस्तों में पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। शादी करने से पहले लड़की पक्ष ने बीआरसी में जाकर पड़ताल की तो पोल खुल गई। लड़की पक्ष ने बीएसए कन्नौज से शिकयत करने के साथ बिल्हौर कोतवाली में भी तहरीर दी है।

बिल्हौर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी की शादी तिर्वा के युवक के साथ तय की थी। युवक ने खुद को परिषदीय स्कूल में शिक्षक और कन्नौज ब्लॉक प्राथमिक स्कूल तहसीपुर में तैनाती बताई थी। उसने दहेज में लड़की पक्ष से दो बार में पांच लाख रुपये भी ले लिए। नौकरी की हकीकत जानने लड़की पक्ष के लोगों ने कन्नौज बीआरसी में जानकारी की। वहां बताया गया कि युवक के नाम का शिक्षक तहसीपुर स्कूल में नहीं है। इसके बाद परिजन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी से मिले और युवक द्वारा दी गई नियुक्तिपत्र की कापी दिखाई। नियुक्तिपत्र की कॉपी के आधार पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भुजरिया हसेरन में तैनात शिक्षक विशाल तिवारी पुत्र रामानंद तिवारी को बुलाया।
विज्ञापन


दरअसल जो नियुक्तिपत्र बीएसए को दिखाया गया था, वह विशाल का था। विशाल ने बताया कि इंदरगढ़ तिवारी की एक दुकान पर उसने फोटो कॉपी कराई थी, वहीं से गड़बड़ी हुई है। फोटो कॉपी दुकान पर जाकर विशाल ने जानकारी की। इसके बाद बीएसए ने शिक्षक विशाल को फोटोकॉपी दुकान संचालक और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उधर लड़की पक्ष ने बिल्हौर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तहसील तिर्वा के बौद्ध नगर निवासी विशाल तिवारी पुत्र रामानंद तिवारी की नियुक्ति इसी सितंबर में हुई थी। उनको प्राथमिक विद्यालय भुजरिया हसेरन में तैनाती मिली। विशाल ने बताया कि नियुक्तिपत्र की एक कॉपी प्रति बीआरसी में देनी होती है। इसके लिए नियुक्तिपत्र की फोटोकॉपी इंदरगढ़ तिराहे की एक दुकान पर कराई थी। फोटोकॉपी वाले ने उसकी एक फोटो कॉपी उस युवक को दे दी होगी। उसने फोटो कॉपी स्कैन कराकर कंप्यूटर पर विशाल की जगह अपना नाम और स्कूल की जगह प्राथमिक विद्यालय तहसीपुर भर दिया। इसी फर्जी नियुक्तिपत्र के आधार पर शादी तय कर लड़की पक्ष ने मोटी रकम ऐंठ ली।


फर्जी शिक्षक बनकर दहेज में ऐंठ लिए पांच लाख
लड़की पक्ष ने जांच पड़ताल की तो खुल गई पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें