फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गिट्टी उतारते समय डंपर एचटी लाइन से छू गया और करंट की चपेट में आने से चालक मौके पर ही मौत हो गई। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मानीमऊ में जिला पंचायत से ठठिया-नेरा मार्ग का डामरीकरण कराया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे कानपुर देहात जनपद के थाना अकबरपुर के गांव पचगंवा विसायकपुर निवासी डंपर चालक प्यारे लाल (33) पुत्र मोहन झांसी से गिट्टी लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यारेलाल सड़क किनारे गिट्टी उतारने लगा। इस दौरान डाला ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। डंपर मे करंट दौड़ने से प्यारेलाल की मौत हो गई। साथी चालक सुशील कुमार ने परिजनों को सूचना दी। सुशील कुमार ने बताया कि मृतक दो पुत्री और एक पुत्र है।


एचटी लाइन के करंट से चालक की मौत
मानीमऊ में गिट्टी उतारते समय तार से छू डंपर छूने से हुआ हादसा
झांसी से गिट्टी लेकर आया था कानपुर देहात का चालक प्यारेलाल
फोटो 17- हादसे के बारे में जानकारी देते डंपर चालक
फोटो 18- इसी डंपर से हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें