फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और ग्रामीणों के बीच जमकर हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद (कन्नौज)। गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत पांडेयपुरवा में सोमवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के फायरिंग करने पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। भोर में करीब तीन बजे फिर बदमाशों ने धावा बोला तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इस पर फिर ग्रामीणों को भागना पड़ा।

गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव पांडेयपुरवा में सोमवार की रात गांव के बाहर एक बाग में बैठकर बदमाश चोरी की योजना बना रहे थे। खेतों की ओर से गांव लौट रहे किसानों ने बदमाशों को देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और असलहों से साथ बाग को घेरकर बदमाशों को ललकारा। अपने को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल अमर पाल सिंह पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
सुबह करीब रात तीन बजे एक बार फिर बदमाशों ने गांव में घुसने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बदमाश फिर से फायरिंग करते हुए भागे। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व नरेंद्र त्रिवेदी, मोहित त्रिवेदी व सर्वेश पांडेय के घरों में 15 लाख की चोरी और तीन दिन पूर्व देवेश अवस्थी के घर से 80 हजार की चोरी हुई थी। भाजपा नेता सर्वेश पांडेय, मंगलम पांडेय, पंकज पांडेय ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि चोरों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए रात में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

- अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले, सुबह फिर धमके
- 15 दिन पूर्व वारदातों को अंजाम दे चुके हैं बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें