फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य बनती जा रहीं अज्ञात लाशें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली की मानीमऊ और मेहंदी घाट चौकी क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मानीमऊ चौकी के अलग-अलग क्षेत्रों में शव मिल रहे हैं। 15 दिन में छह शव मिले हैं। एक की ही पहचान हो पाई है। बाकी शवों की शिनाख्त तक पुलिस नहीं कर पाई।
विज्ञापन



एक जून को मेहंदी घाट चौकी के दुर्जनापुर घाट पर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकी युवक की लाश मिली थी। इसके अलावा मानीमऊ चौकी क्षेत्र के हरदोई मोड़ के पास छह जून को युवक की लाश मिली। इसका अभी तक सुराग नहीं लगा है। वहीं 11 जून को मित्रसेनपुर के पास जीटी रोड पर खून से लथपथ अज्ञात शव मिला था। 15 जून को हरदोई मोड़ के पास शिमला कोल्ड स्टोरेज के सामने झाड़ियों में अधेड़ का शव मिला था। इसकी शिनाख्त सफाई कर्मचारी मोतीलाल निवासी कपूरापुर के रूप में हुई थी। 17 जून को दाईपुर घाट पर गंगा में 30 वर्षीय युवती की लाश ने पुलिस अधिकारियों को चौंका दिया। इन लाशों की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। इलाके में चर्चा है कि हत्या के बाद शवों को इलाके में ठिकाने लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा और कपड़े सुरक्षित किए गए हैं। शवों की जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी।


रहस्य बनती जा रहीं अज्ञात लाशें
सदर कोतवाली इलाके में 15 दिन में मिले छह में से पांच शवों की शिनाख्त करने में पुलिस असफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें