फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद फंदे पर लटकाया था महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मंगलवार को फांसी के फंदे पर मिले महिला के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला का गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया। पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी पंकज उर्फ पुत्तन पुत्र मुन्नालाल की शादी एक वर्ष पूर्व सौरिख थानाक्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रमेेशंचद्र की पुत्री कांती देवी के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह कांती देवी का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रमेशचंद्र और अन्य लोगों ने कांती देवी की हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता का आरोप है कि पति पंकज, ससुर मुन्नालाल, सास सियादुलारी दहेज में बाइक व एक सोने की जंजीर की मांग कर बेटी का उत्पीड़न करते थे। मंगलवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन




हत्या के बाद फंदे पर लटकाया था महिला का शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ घटना का खुलासा, मंगलवार को शव फंदे पर लटका मिला था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें