फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, थाने में थामा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती का फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। मंगलवार को प्रेमिका दुष्कर्म की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल युवत को हिरासत में ले लिया। जेल जाने के डर से प्रेमी और उसके परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती कस्बे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। यहां छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले युवक ने शादी करने से मना कर दिया। छात्रा के समझाने के बाद भी वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह युवती कोतवाली पहुंच गई। यहां उसने दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। प्रेमी और परिजन कोतवाली में बैठी युवती को मनाने लगे। जेल जाने के खौफ से परिजन और प्रेमी शादी को तैयार हो गए।

कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। दबाव बनाने के लिए युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। युवक व परिजनों के शादी के लिए राजी होने पर युवती ने मामला दर्ज करवाने से मना करते हुए तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन



शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, थाने में थामा हाथ
शादी से इनकार करने पर कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने पुलिस को दी दुष्कर्म की तहरीर, जेल जाने के खौफ से प्रेमी और उसके परिजनों ने छात्रा से शादी करने की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें