फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के कलैनापुर गांव में तिलक समारोह में दावत खाने गए पूर्व प्रधान के पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान तेज सिंह यादव के पुत्र अश्वनी कुमार (45) शुक्रवार की रात अपने पड़ोस के कलैनापुर गांव निवासी बालकराम के पुत्र वीरपाल के तिलकोत्सव में दावत खाने गए थे। बालकराम के दरवाजे पर तिलक की तैयारियां व मकान के बाहर दावत चल रही थी। इसी दौरान किसी ने पूर्व प्रधान के पुत्र अश्वनी कुमार यादव को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दावत खा रहे लोग उस ओर भागे। मौके पर अश्वनी को खून से लथपथ देखकर सभी सन्न रह गए। वह तड़प रहा था। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना प्रभारी करुणानिधि सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर क्रासर
मिनी पीजीआई सैफई में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें