फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से तंग युवती ने छोड़ी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट कर्मचारी की कानपुर में पढ़ाई कर रही पुत्री व उसके होने वाले पति के मोबाइल पर युवक अश्लील फोटो व मैसेज भेज कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवक से परेशान युवती पढ़ाई छोड़ कर घर चली आई। पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कर्मचारी की पुत्री कानपुर में रह कर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सौरिख थानाक्षेत्र में रहने वाले दूर के रिश्तेदार एक युवक ने किसी तरह युवती का मोबाइल नंबर पता कर लिया। इसके बाद उसे फोन करने लगा। बाद में उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व फोटो भेजने लगा। युवती के मना करने पर ब्लैकमेल करते हुए शादी का प्रस्ताव रखने लगा। युवती के मना करने पर धमकी देने लगा। उसने युवक को बताया गया कि उसकी शादी तय हो गई है। इस पर उसने युवती के होने वाले पति का मोबाइल नंबर पता कर उस पर अश्लील मैसेज व फोटो भेजने शुरू कर दिए। युवक की धमकी से आजिज आकर युवती कानपुर से पढ़ाई छोड़ कर घर चली आई। इसके बाद भी युवक फोन कर जान से मारने व शादी में खलल डालने की धमकी दे रहा है। युवक से परेशान पीड़ित पिता ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि युवती को परेशान करने, अश्लील फोटो व मैसेज भेजने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



शोहदे से तंग युवती ने छोड़ी पढ़ाई
युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो, मैसेज भेज बना रहा शादी का दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें