फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से भाजपा नेता ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा से शहर के भाजपा नेता ने अभद्रता कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने भाजपा नेता को शांत कराया। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं चौकी प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन



मंगलवार रात करीब नौ बजे मकरंदनगर चौकी प्रभारी अवनेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बगैर नंबर की बाइक पकड़ ली। बाइक चालक ने बताया कि वह विनोद दीक्षित अस्पताल के पास भाजपा नेता के साथ पैथोलॉजी में काम करता है। बाइक पकड़ने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने चौकी प्रभारी से गाली-गलौज शुरू कर दिया। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। हाथापाई की नौबत आने से पहले पुलिस बल के साथ कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता के पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने बाइक छोड़ दी थी। इसके बाद भी भाजपा नेता ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को मामले की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरोगा से भाजपा नेता ने की अभद्रता
सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने मामले को कराया शांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें