कन्नौज। मामूली विवाद के चलते परिवार के ही लोगों ने दंपति पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली के गांव मक्कापुर निवासी अजीत कुमार और परिवार के रामू के बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। रामू और उसकी पत्नी सीमा ने परिवार के लोगों के साथ धरदार हथियारों से अजीत पर हमला कर दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी रेखा को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।