फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक सड़क किनारे खून से लथपथ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सड़क किनारे गड्ढे में मरणासन्न अवस्था में पड़े युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मारपीट कर फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



थाना ठठिया के श्यामपुर गांव निवासी इदरीश का 19 वर्षीय पुत्र आरिफ गुरुवार की दोपहर को घर में ठठिया बाजार जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। वह शुक्रवार सुबह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के चंदियापुर गांव के समीप तिर्वा-ठठिया सड़क के किनारे गड्ढे में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने बताया कि बेटा गुरुवार दोपहर घर से निकला था। पिता ने बेटे से मारपीट कर फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। युवक के शरीर और सिर पर चोट के निशान थे। पिता ने रंजिश के चलते घटना होने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने युवक के घायल अवस्था में गड्ढे में पड़े होने की सूचना दी थी। उसे भर्ती कराकर उसके पिता को बुलाया गया। पिता मारपीट की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।

वहीं, ठठिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तिर्वा कोतवाल ने फोन से घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने घायल के गांव पुलिस भेज कर जानकारी कराई थी। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक सड़क किनारे खून से लथपथ मिला
गुरुवार दोपहर घर से निकला था युवक, मारपीट कर मरणासन्न हालत में फेंकने की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें